जातिवादियों में दलित महिला को पीटा, घर में लगायी आग, तीन नामजद सहित दो अज्ञात पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)। दलित महिला के घर पर चढ़ मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देने और घर मे आग लगाने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के बाजार भिठ्ठी का है। दर्ज प्राथमिकि में पीड़िता पतरेंगा कुंवर ने देवलखा भिठ्ठी निवासी किसान राय, पारस राय, मिश्रीलाल राय सहित दो अज्ञात लोगों को नामजद कर बताया है कि सभी नामजद दरबाजे पर पहुँच मवेशी से फसल चराने का आरोप लगाते हुए जातिसूचक शबदो का प्रयोग करते हुए भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। जिसका विरोध करने पर फैट-मुक्का से पीटने लगे।बचाव में पुत्र और पुत्री आये तो नामजद उन्हें भी मारने पीटने लगे। इस दौरान बीच-बचाव कर मामले को शांत किया गया। मगर उसी दिन रात में सभी नामजद पहुँच पुनः गाली-गलौज करते हुए घर मे आग लगा दिया।जिसमें दो सायकल,परिवार के सभी सदस्यों का कपड़ा और अनाज सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गए।मुसमात महिला ने पुलिस प्रशासन से कानूनी कारवाई करते हुए जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।इधर पुलिस एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकि दर्ज कर मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग