तालाब में युवती का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
बनियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र बंगाली भिट्ठी शिव मंदीर के निकट की तालाब में पच्चीस वर्षीय महिला की उपलाते शव को देख क्षेत्र में सनसनी मच गई। महिला तालाब की पानी में औंधे मुंह उपला रही थी। चप्पल तालाब की घाट पर पड़ा था। बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे लोगो ने शव को देखा। पानी में चेहरे डूबे होने के कारण शव के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय मुखिया तथा थाने को दी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव की शिनाख्त बाजार भिट्ठी निवासी अशेश्वर सिंह की पुत्री ममता देवी के रूप में किया गया। घटना की जानकारी मृतका के पिता को दिया गया। पुत्री की मौत से आहत पिता ने बताया कि मृतका रात को एक बजे से ही घर से गायब थी। जिसकी खोजबीन की जा रही थी। मृतका के पिता के अनुसार वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। जिसका ईलाज कराया जा रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। घाट पर रखे चप्पल देख अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला चप्पल खोल तालाब में उतरी हो और गहराई की अंदाज नहीं होने के कारण वह डूब गई हो। पिता ने बताया कि मृतका बचपन से ही मानसिक रूप से कमजोर थी। उसकी शादी जनता बाजार थानाक्षेत्र के सिकटिया में वर्ष 2018 में किया गया था। शादी के बाद ससुराल वालों को जैसे ही पता चला कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है वे अपने पास रखने से इंकार करने लगे। तब से मृतका अपने मायके में ही रह रही थी। मानसिक बीमारी के कारण महिला के पति ने तलाक दे दिया था। इन दिनों मृतका का मानसिक हालत ज्यादा गड़बड़ हो गया था। देर रात को परिजनों से बताये बगैर ही महिला घर से निकल गई थी। परीजन तलाश कर ही रहे थे कि तभी शव मिलने की सूचना मिली।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग