आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कई लोग जख्मी
बनियापुर(सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग जख़्मी हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकि दर्ज कराई गई है। जिसमे एक दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकि सुरेंद्र साह ने दर्ज कराई है। जिसमे बगल के ही मुन्ना साह, राजू साह, राजकिशोर साह, नंदकिशोर साह, राजकुमार साह सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद कर बताया है कि अपना लकड़ी हटा रहे थे। उसी समय सभी नामजद एक राय होकर आए और गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर टांगी और रॉड से प्रहार कर जख़्मी कर दिया। बचाव में मेरी मां लालमती देवी आई तो नामजदों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इधर दूसरे पक्ष की प्राथमिकि राजकिशोर साह ने दर्ज कराई है। जिसमे मुन्ना साह, मिठु साह,भुवर साह, सुरेंद्र साह, रूपचंद साह सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद कर बताया है कि परिवार के सदस्यों के साथ अपने जमीन की सफाई कर रहा था। तभी सभी नामजद लाठी-डंडे से लैस होकर पहुँचे तथा मुझे एवं मेरे भाई,भौजाई एवं भतीजा को मारने पीटने लगे। इस बीच नामजदों ने मेरी भौजाई के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गले से सोने का मंगलसूत्र भी नोंच लिया। नामजदों पर एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया है।दोनों पक्षों की प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग