मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने जरूरतमंदो के बीच किया राहत सामग्री
मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर पंचायत के मुबारकपुर बाजार पर भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने निर्धन, मजदूर, विधवा एवं जरूरतमंदों के बीच राशन समाग्री का वितरण किया। हलांकि भाजपा नेता द्वारा कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को हुए लांक डाउन से परेशानियों का सामना कर रहे असहाय, विधवा, एवं जरूरत मंदो के बीच लगतार राहत सामग्री का वितरण कर रहे है। इस संबंध में भाजपा नेता नागेन्द्र राय ने बताया कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को लेकर पुरा विश्व तबाह है। दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमणों की संख्या बढ़ते जा रहा है और आज भारत में कोरोना संक्रमणों की संख्या एक लाख से भी पार हो चुका है। हम सभी कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से डरने की जरूरत नही है। बल्कि सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। अगर हम सभी जागरूक रहेंगे कोरोना जैसे वैश्विक महामारी का चैन तोड़ सकते है। घर से बाहर निकलते समय अपने नाक एवं मुंह को मास्क या गमछा से ढ़के, अपने हाथों को बार बार धोये, समाजिक दूरी बनाए रखे। अगर हमलोगों कोरोना जैसे वैश्विक महामारी हराना है और भारत को इस जंग से जीताना है तो हमसभी को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दमोदर दास मोदी जी के निर्देशो के अनुसार चलने की जरूरत है। प्रधानमंत्री जी के द्वारा कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को लेकर जो भी कदम उठाया जा रहा है वह सराहनीय है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग