क्वॉरेंटाइन सेंटर मंगोलापुर मठिया का विधायक विजय शंकर दूबे ने किया निरीक्षण
जलालपुर(सारण)। मांझी विधायक विजय शंकर दूबे ने जलालपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में चल रहे क्वॉरेंटाइन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवासी लोगों से भी पूछताछ की तथा भोजन ,नाश्ते की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ रूम के भी चावल दाल व अन्य सामग्रियों को देखा और संतोष व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश लड़ रहा है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है।उन्होंने सभी प्रवासियों से कहा कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी देख रेख करे। बाद मे उन्होंने उ. म. वि. देवरिया हसुलाहीं केन्द्र पर पहुंचकर प्रवासियो को मिल रही सुविधाओ की जानकारी ली। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष काली कुमार, जागा सिंह सहित कई अन्य भी थे। वही अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुमन्त कुमार ने भी उ.म. वि. मंगोलापुर क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रवासियों से बात कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर बीडीओ अरविंद कुमार सी ओ धनंजय कुमार, बीसीओ सुनील कुमार ,अखिलेश्वर पांडेय अमरेंद्र तिवारी, सुभाष राम, राजेश कुमार सिंह, हिदायतुल्ला अंसारी, कन्हैया सिंह, धर्मेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग