मांझी विधायक ने विद्युत जेई को सप्लाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का दिया निर्देश
जलालपुर(सारण)। लॉक डाउन में घरों में रह रहे लोगों को विद्युत आपूर्ति में हो रही अनियमितता से उत्पन्न परेशानी की शिकायत पर मांझी विधायक विजय शंकर दूबे ने जलालपुर विद्युत जेई मिलिंद कुमार को फोन से निर्देश देते हुए कहा कि लचर विद्युत व्यवस्था को वे शीघ्र सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि कई क्वरेंटाईन सेंटरो पर इस बाबत शिकायत मिली है कि लोगो को बिजली आपूर्ति की अनियमितता से दिक्कते आ रही है। इस बात को लेकर उन्होंने जेई से कहा कि वे क्वरेंटाईन सेंटरों की बिजली आपूर्ति को निश्चित रूप से सुदृढ़ करें। वहीं उन्होंने कहा प्रखंड क्षेत्र में नल जल से लोगों को शुद्ध पानी मिलता है। भीषण गर्मी से भी बचाव के लिए बिजली की बेहद आवश्यकता है। मौके पर काली कुमार, जागा सिंह सहित कई अन्य भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग