कोरोना कर्मवीर योद्धा के रूप में मांझी थानाध्यक्ष को किया गया सम्मानित
मांझी(सारण)। राष्ट्र सृजन अभियान के तहत बुधवार को कोरोना कर्मवीर योद्धा के रूप में मांझी थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा को अंग-वस्त्र व प्रशस्ति -पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य पुलिस कर्मियों को भी अंग वस्त्र प्रदान किये गए। इस मौके पर राष्ट्र सृजन अभियान के प्रमंडलीय संयोजक मनोज प्रसाद ने कहा कि कोरोना काल मे जहां पूरे देश व विश्व के लोग संकट झेल रहे हैं। वहीं पुलिस, प्रेस, डॉक्टर व अन्य कर्मी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। अतः आप सभी निश्चित रूप से सम्मान के हकदार हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह समाज, जिला सचिव पंकज सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह, युवा मोर्चा के सचिव मैथिली शरण शुक्ला, फतेह खान आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग