कोरोना लाॅकडाउन में बिन गाजे बाजे की हुई शादी
दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के खानपुर पंचायत के खजौता गाँव निवासी मैनेजर राम की पुत्री ज्योति कुमारी की शादी बीती मंगलवार की रात में परसा थाना क्षेत्र के शोभे परसा गाँव निवासी बनारसी राम के पुत्र संजीत राम के साथ संपन्न हुई। इस शादी में बराती में लड़का वाले के तरफ से सगा सम्बन्धी मिलाकर दस लोग थे। वही लड़की वाले के ओर से दस लोग। वही इस शादी में बर एवं बधू मास्क लगाकर हिन्दू रीति-रिवाज के साथ वर माला पहनाकर एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाई वही यूआ जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह ग्रामीण नेता गुड्डू सिंह के देख रेख में पंचनामा दोनों पक्षो से बनवा गया जिसमें दोनों पक्षो से पाँच पाँच लोग गवाह बने ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग