किराना दुकान से नकद सहित पचास हजार का समान ताला तोड़कर चोरी
दरियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पट्टीपुल स्थित किराना दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नकदी सहित पचास हजार का समान चोरी कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकिशोर सहनी रोज़ के तरह अपने दुकान में ताला बंद कर चले गए जब दूसरे दिन सुबह जब दुकान खोलने आए तो देखे की दुकान का ताला तोड़ा हुआ है और दुकान का सामान तीतर वितर हो गया है तब गला खोलकर देखा तो देखा कि गला में रखा पन्द्रह हजार रुपए नही हैं और दुकान से सामान लगभग पचास हजार का चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में पीड़ित राजकिशोर सहनी ने थाने में आवेदन दे अज्ञात चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग