क्वारेंटिन सेंटर के अभाव में दर बदर भटक रहे हैं पिरारीडीह एवं हरिहरपुर पंचायत के प्रवासी
बीपिन कुमार।दरियापुर
दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के पिरारीवडीह व हरिहरपुर पंचायत में क्वारेंटाइन सेंटर नहीं बनने के कारण इस पंचायत के प्रवासी दर बदर भटक रहे हैं। जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। आपको बता दें कि इस कोरोना महामारी में जहाँ सरकार हर दिन प्रवासियों को सुरक्षा देने की सत प्रतिसत दावा कर रही हैं, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही है एक तरफ जहाँ प्रवासी दूसरे दूसरे राज्य से पैदल,भूखे प्यासे आने पर मजबूर हैं वही सरकारी मुलाजिम इन प्रवासियों का अनदेखा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन पंचायतों में लगभग तीन तीन सौ प्रवासी आए हुए हैं जो खेत खलिहान व गाछी में रह कर समय काट रहे हैं , वहीं खाना पानी भी मिलना मुश्किल हो गया है किसी प्रवासी का परिवार वाले भय से अलग खाना पानी ऱखकर आ जा रहे हैं तो वही कई प्रवासी डर से परिवार वाले को अपने पास आने से मना कर दे रहे हैं, इन लोगों की हालत तार के पेड़ से गिरकर ख़जूर के पेड़ पर लटकने जैसा हो गया है, इन सभी प्रवासी का भगवान भरोसे समय कट रहा है, इन सभी का हालात को देख ग्रामीण भय भीत के साथ साथ सरकारी व्यवस्था को आम आदमी को लूटने वाली व्यवस्था बता रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग