कोरोना कहर: सारण के सभी 20 प्रखंडों को डीएम ने रेड जोन घोषित किया, अनुमान्य दुकान हीं खुलेंगे, देखें पुरी सूची
छपरा(सारण)। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से आम लोगों के बचाव को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन यानी तालाबंदी लागू है। लॉकडॉउन को आगामी 31 मई 2020 तक विस्तारित कर दिया गया है। इस दौरान दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासी व्यक्ति अपने घर लौट रहे है। जिन्हें 14 से 21 दिनों तक आवासित करने के लिए जिले के सभी 20 प्रखंडों में चिन्हित स्थलों को क्वारेंटिन सेंटर बनाया गया है, विशेष कर रेड जोन राज्यों से आने वाले प्रवासियों को प्रखंड स्तरीय क्वारेंटिन सेंटर में रखा भी जा रहा है। राज्य से बाहर के बाहर से आने वाले प्रवासियों के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण में काफी वृद्धि हो हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिला मुख्यालय को छोड़कर सभी 20 प्रखंडो को रेज जोन के रूप में चिन्हित और घोषित किया है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि रेड जोन के रूप में चिन्हित और घोषित प्रखंडों में बिहार गृह विभाग के पत्रांक 298 दिनांक 3 मई 2020 द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में सारण जिला गोपनीय शाखा के आदेश पत्रांक 1661 सी/दिनांक 7 मई 2020 के अनुसार अनुमान्य दुकानें हीं खुली रहेंंगी। डीएम के आदेश पत्र में पूर्व में आदेश पत्रांक 1661 सी/दिनांक 7 मई 2020 और 1755 सी/ दिनांक 19 मई 2020 द्वारा दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए आदेश निर्गत किया गया था। कार्य संपादन में सुविधा को देखते हुए उक्त सभी आदेशाें को समेकित करते हुए सभी कंटेनमेंट जोन और रेड जोन को छोड़कर संपूर्ण जिला में सशर्त दुकानों को खोलने का निर्देश दिया है। दुकानों को खोलने को लेकर रोस्टर भी जारी किया गया है।
एक नजर में देखें कब, किस दिन और किस समय खुलेंगे अनुमान्य दुकाने:-



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग