मशरक तख्त टोला में जमीनी विवाद में जमकर चलें फरसा,दाब,लाठी, 13 लोग घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मशरक तख्त टोला मस्जिद के पास एक ही जमीन पर दो पक्षों के दावा ठोकने की वजह से जमकर मारपीट में फरसा,दाब और लाठी डंडे चलने से सात महिला और छह पुरूष घायल हो गए। घटना बुधवार की शाम में की है। घटना में घायल के साथ आये गांव वालों ने बताया कि मस्जिद के पास इनके पुर्वजों की जमीन है जिस पर एक पक्ष का दबंगई से कब्जा हैं। उसी जमीन पर घायल अब्दुल मन्नान के परिवार वालों ने अपना दावा ठोका तो उसी बात को लेकर विवाद में मारपीट की जमकर घटना हुई। घटना में एक पक्ष से घायलों की पहचान इसरायल मियां के 60 वर्षीय पुत्र मुस्लीम मियां, मो मुस्लिम मियां के 32 वर्षीय पुत्र असरफ अली,इसरायल मियां के 42 वर्षीय पुत्र मो सलाउद्दीन, मुसलीम मिया की 40 वर्षीय पत्नी ऐसा खातुन और दूसरे पक्ष से मो सलीम के 22 वर्षीय पुत्र अब्दुल मन्नान,मो हलीम के 47 वर्षीय पुत्र इमामुद्दीन,मो खलीम के 22 वर्षीय पुत्र साबीर हुसैन, इमरान हुसैन की 25 वर्षीय नुरैसा बेगम,असलम हुसैन की 35 वर्षीय पत्नी फुलतारा खातुन,ओसियत मियां की 25 वर्षीय पत्नी रजेया खातुन, सद्दाम मिया की 30 वर्षीय पत्नी कुशुम बेगम,असीम मिया की 30 वर्षीय पत्नी सैरा खातुन,स्व नयमुदीन की 50 वर्षीय पत्नी खुशना खातुन के रूप में हुई। सभी मशरक तख्त टोला निवासी है। मामले में आधा दर्जन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही मामले की जानकारी होते ही मशरक थाना पुलिस ने पीएचसी पहुंच मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग