राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भाजपा नेता ने फूल वर्षा कर अंगवस्त्र से पत्रकारों को किया सम्मानित

भाजपा नेता ने फूल वर्षा कर अंगवस्त्र से पत्रकारों को किया सम्मानित

पंकज कुमार सिंह। मशरक

मशरक(सारण)। बनियापुर विधानसभा के भाजपा नेता शशीभूषण भूषण सिंह ने मशरक प्रखंड के पूर्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि रंजन सिंह उर्फ मंटू के पैतृक आवास पर मशरक प्रखंड के सम्मानित मीडिया बन्धु के सदस्यों को फूल माला पहनाकर अंगवस्त्र से सम्मानित किया। बनियापुर विधानसभा से भावी प्रत्याशी व भाजपा के वरिष्ठ नेता शशीभूषण सिंह ने मशरक प्रखंड के ब्रहाहिपुर, मदारपुर गांव में जाकर पहले से चिन्हित असहाय 259 लोगों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया।वही ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचने के उपाय एवं जागरूकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी लोगों को बताया कि लॉकडाउन का पालन करते हुए घरो में रहे तो सुरक्षित रहेंगे,सोशल डिस्टेंसिग व हाथों को साबुन जरुर धोते रहें व सेनेटाइज का इस्तेमाल करे। फिर उन्होंने मशरक प्रखंड के मीडिया बन्धु के रुप में कोरोना योद्धा में कार्य कर रहे पत्रकारों पर फूल वर्षा कर और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। शशिभूषण सिंह ने कहा कि इस कोरोना वैश्विक महामारी में कोरोना वायरस के डर से घरो में सभी दुबके हुए है वही हमारे पत्रकार बंधु निडर होकर बिना किसी परवाह किये हुए सच और लोगों को अफवाह की खबरों से दूर सच्चाई से जागरूक कर रहे हैं।उक्त मौके पर बनियापुर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बीरबल प्रसाद, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि ऱजन सिंह मंटू समेत मशरक प्रखंड क्षेत्र से सम्मानित पत्रकार बंधुओं में अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हरिकिशोर सिंह,अरूण कुमार पाठक, कन्हैया कुमार सिंह अन्य लोग मौजूद थे।