मामूली विवाद को ले मारपीट, पांच घायल, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। मामूली विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कमता गांव है। जख़्मी व्यक्ति का ईलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। पीड़ित अनिल गिरी के फर्दबयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकि दर्ज की गई है। जिसमे पांच लोगों को नामजद किया गया है।दर्ज प्राथमिकि में पीड़ित ने बताया है कि बिजली कटने के विवाद को लेकर बगल के ही पंचानंद गिरी,शैलेन्द्र गिरी,सोनू कुमार,जितेंद्र गिरी,जयप्रकाश गिरी दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर सभी नामजद मारपीट कर जख़्मी कर दिया। बचाव में मेरी पत्नी आई तो नामजदों ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी।प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग