बिना सुविधा के जीवन दाव पर लगाकर कोरोना काल मे ड्यूटी कर रहे है स्वास्थ्य कर्मी
- अस्पताल के फार्मासिस्ट व स्टोर किपर बिना सूचना के एक सप्ताह से है गायब, डीएम ने वेतन बंद कर शोकॉज करने का दिया है निर्देश
मशरक(सारण)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थापित फार्मासिस्ट व स्टोर कीपर के ड्यूटी पर बिना सूचना के गायब रहने से पीएचसी में इमरजेंसी कार्य करनेवाले स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण अपने जीवन को दांव पर लगाकर कार्य कर रहे हैं। एम्बुलेंस ड्राइवर बुलेट सिंह ने कहां कि हमलोगों को एक दिन ही मास्क और ग्लोब्स मिला है, उसके बाद अब नहीं मिल रहा है, हमने पीएचसी प्रभारी से इस मामले में बात की तो उन्होंने फार्मासिस्ट के बारे में हाथ खड़े कर दिए। वही कर्मचारियों ने बताया कि जिले में सिविल सर्जन साहब को फोन पर सूचना भी दी मगर उसके बाद भी हमलोंगो को कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। हमलोग अपने जीवन को दाव पर लगाकर अपनी डियूटी निभा रहे हैं। गुरुवार को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि पीएचसी में फार्मासिस्ट अरबिंद प्रसाद पिछले एक सप्ताह से बिना सूचना के गायब है। इसलिए सारी इमरजेंसी कार्य समान के अभाव में बाधित हो रहा है। जिससे इमरजेंसी सेवा में आये मरीजों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है।वही मेडिकल सामानों के नहीं रहने से इलाज के लिए आये मरीजों के अभिभावकों को जरूरत के सामान बाहर निजी मेडिकल स्टोर से उचे कीमतों में खरीद कर लाना पर रहा है।वही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने दबे जुबान से बताया कि पीएचसी प्रभारी डाक्टर अनंत नारायण कश्यप की बातों को भी फार्मासिस्ट नही मानते हैं और बराबर नजरअंदाज कर ड्यूटी से गायब हो जातें हैं। इससे पहले भी कुछ महीनों पहले। जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन ने पीएचसी निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट का वेतन बंद कर स्पष्टीकरण की मांग की थीं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग