कोरोना कहर: बिहार में कोरोना के 138 नए केस, 1812 हुई मरीजों की संख्या
पटना। कोरोना संक्रमण यानी कोविड-19 से आम लोगों को बचाव को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया है। इससे आम से खास लोग परेशान है। लॉकडाउन में दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासी लोग अब अपने घर लौट रहे है। जिन्हें प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर बने क्वारेंटिन सेंटरों में रखा जा रहा है। फिर भी कोराेना का कहर अभी तक नहीं रूका है। प्रतिदिन नये-नये मामले सामने आ रहे है। इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। गुरुवार की दोपहर तक कुल 138 नए केस आ चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 1800 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिले पहले अपडेट में कोरोना के 138 नए मामले आए। जिन इलाकों में नए मामले सामने आए हैं। इनमें बेगूसराय से 17 जबकि समस्तीपुर में 8, बांका में 15, दरभंगा में 4, औरंगाबाद में 8, गया में 6, खगाड़िया में 19 नए मरीजो में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1812 हो गई।


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि