संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मानोपाली पंचायत की वार्ड तीन की सदस्या शांति देवी की लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई। वे महीनों से बीमार चल रही थी। वार्ड सदस्या के पति विद्या भगत ने बताया कि शांतिदेवी का ईलाज चल रहा था। इसी बीच अचानक हृदय गति रुकने से उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। वार्ड सदस्या पंचायत की उपमुखिया भी निर्वाचित हुए थी। अविश्वास प्रस्ताव के बाद वह अपना बहुमत सिद्ध नहीं कर पायी थी। फिलवक्त वह वार्ड सदस्या थी।वार्ड सदस्या की मृत्यु पर पंचायत के लोगों ने दुख व्यक्त किया है।स्थानीय मुखिया कुमुद देवी, मुखिया प्रतिनिधि मंगलभूषण सिंह, सरोज सिंह, गुड्डू सिंह, राजकिशोर सिंह सहित दर्जनों ने शोक व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग