संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मॉनसून के सक्रिय होने के साथ ही बिगत दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिस से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला सा दिखा और दिन चढ़ने के साथ ही मूसलाधार बारिस शुरू हो गई। घण्टों चली बारिस की वजह से चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है।खेत-बधार से लेकर पोखर और गड्ढे तक पानी से लबालब भरे नजर आ रहे है। झमाझम आँधी-बारिस की वजह से मौसम भी काफी सुहाना हो गया है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से काफी निजात मिली है।बारिस की वजह से चारों तरफ कीचड़ फैल गया है।जिससे लोगों का इधर-उधर चलना दुभर हो गया। इस बीच जिन परिवारों में शादी विवाह का आयोजन किया गया था। वहाँ बारिस की वजह काफी व्यवधान उतपन्न हो गया। कई जगहों पर आँधी- बारिस की वजह से टेंट-सामियाना भी गिर गए। इधर किसानों ने बारिस होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस बार समय से धान का बिछड़ा डाला जा रहा है। अगर मॉनसून की मेहरबानी बनी रही तो समय से धान की रोपनी प्रारंभ कर दी जाएगी।अनुभवी किसानों ने बताया कि बिगत पांच वर्षो के अंतराल में पहली बार जून के प्रथम पखवाड़े में औसत से अधिक बारिस हुई है। उम्मीद जताई जा रही कि मॉनसून की रफ्तार बनी रही तो धान की उपज काफी बेहतर होगी। हालांकि लगातार बारिस की वजह से मक्के की खेती पिछड़ने की बात बताई जा रही है। क्योंकि लगातार बारिस की वजह से खेतों में अधिक नमी होने के कारण मक्के के लिये खेत की तैयारी करने में काफी परेशानी हो रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग