पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान प्रदीप साह का 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, लक्ष्मण राय का 45 वर्षीय पुत्र प्रभु राय,सुभान मिया के 35 वर्षीय पुत्र इसमहम्द ,अजीम मिया के 40 वर्षीय पत्नी जुबैदा खातुन के रूप में हुई हैं। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।वही घायलों में दो की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग