संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एनएच 331 स्थित कोल्लूआ बाजार से निकलने वाली लिंक सड़क को हाफिजपुर गांव में काली स्थान के समीप ग्रामीणों द्वारा काटे जाने से राहगीरों को काफी परेशानियों झेलनी पड़ रही है। खासकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को मार्ग बदलकर अपने गंतब्य की ओर जाना पड़ रहा है। उक्त सड़क काफी व्यस्त सड़क है। जिसके माध्यम से सैकड़ो छात्र/ छात्राएं और शिक्षक/ शिक्षकेतर कर्मचारी प्रतिदिन लोक महाविद्यालय हाफिजपुर आते-जाते है। साथ ही बसही होते हुए सिवान तक आने-जाने के लिये लोगो इसी सड़क का उपयोग करते है। वही शादी-विवाह का मौसम होने के कारण कई अन्य रूट के गाड़ियों का परिचालन भी इसी सड़क मार्ग से होता है।ऐसे में लोगों को सड़क पार करने में काफी मसक्कत करनी पड़ रही है।जबकि अनजान लोग दुर्घटना के भी शिकार हो रहे है। बताया जाता है कि सड़क के किनारे लगे पानी की निकासी के लिये ग्रामीणों द्वारा सड़क को काटा गया है।नितेश सिंह, मुकेश सिंह, अमीत कुमार सिंह, अभिजीत सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि लग्न के मौसम में अपने फायदे के लिये सड़क को काटा जाना काफी निंदनीय कार्य है। जिसपर प्रशासन को जल्द से जल्द संज्ञान लेते हुए सड़क को भरवाकर पुनः सुचारू रूप से आवगमन बहाल करने को लेकर ठोस पहल करनी चाहिये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग