पीडीएस दुकानदार ने मास्क एवं राशन का किया वितरण
बनियापुर(सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर लोग सजग और सतर्क है। वही जरूरतमंदो व लाचारों की मदद के लिए भी लोग तत्पर दिख रहें है। इस बीच प्रखण्ड मुख्यालय से सटे अमाव गांव में पीडीएस दुकानदार सोहन राय द्वारा गुरुवार को राशन वितरण के दौरान सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी उपभोगताओं के बीच मास्क का बितरण किया गया। साथ ही नियमित रूप से मास्क लगाने की सलाह दी गई। मौके पर उपस्थित पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बताया कि प्रत्येक लाभुक को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके अंतर्गत दो किलोग्राम गेहुँ और तीन किलोग्राम चावल दी जा रही है।साथ ही विभागिये निर्देशानुसार पाँच किलोग्राम मुफ्त चावल और प्रति कार्ड एक किलोग्राम दाल भी लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही है। इधर एक साथ चावल,दाल गेहुँ और साथ मे मास्क प्राप्त होने से लाभुक काफी प्रसन्न दिखे। पैक्स अध्यक्ष द्वारा सभी लाभुकों से लॉक डाउन के नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग