भाजपा नेता ने गर्भवती महिलाओं एवं प्रवासी मजदूरों के बीच फल बिस्कुट का किया वितरण
मढ़ौरा (सारण)। भाजपा नेता नगेन्द्र राय ने अपने पिता विक्रमा प्रसाद यादव के पुण्यतिथि पर 21 मई 2020 को सरकारी रेफरल अस्पताल में जांच के लिए आ रहे प्रवासियों, प्रसव गृह में इलाजरत महिलाओं एवं अस्पताल के करोना वीर कर्मचारी लोगों के बीच सहायता रूप में फल बिस्किट एवं अन्य जरूरत की सामग्री मदद स्वरूप भेंट की। साथ में हसनपुरा पंचायत में भी असहाय वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के बीच राशन का वितरण किया। इस पुनीत कार्य में उनके साथ में ललन जयसवाल, अशोक गुप्ता, श्याम प्रकाश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार यादव, जितेंद्र राय, राहुल कुमार यादव, अभिषेक कुमार, विपिन कुमार यादव एवं अन्य कार्यकर्ताजन उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग