गांव में मृत वृद्ध को देखने गये अधेड़ की मौत, सदमें में परिजन
बिपिन कुमार। दरियापुर
दरियापुर(सारण)। प्रखंड के दरिहारा गांव में करीब 80 वर्षीय वृद्ध वकिल सिंह की मौत हो गई थी, जिसकी सूचना पर गांव में अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। इस क्रम में गांव के 52 वर्षीय अधेड़ सुधीर सिंह भी देखने के लिए गये। जहां सिर में चक्कर आने पर गिर पड़े तथा हिचकी आयी व अचेत हो गये। आनन-फानन में लोगों ने ग्रामीण चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया। जिस पर चिकित्सक मृत्यू होने की पुष्टि की। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में एक साथ दो लोगों के निधन पर माहौल गमगीन है। वहीं आस-पास के गांव में एक साथ दो जनाजा निकलने की काफी चर्चा हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग