समाजसेवी ने किया करोना वारियर्स को सम्मानित
परसा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाई स्कूल चौक सहित अन्य चेक-पोस्ट पर तैनात सभी करोना वारियर्स पुलिस कर्मी एव अधिकारियों को समाजसेवी राजू कुमार राय ने सम्मानित किया। इस दौरान चेहरे पर मास्क लगा और वास्तविक दूरी का पालन करते हुए अपने ड्यूटी पर तैनात सभी करोना वारियर्स पर पहले फूलों की वर्षा की उसके बाद उन्हें फूलमाला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट की, फिर नाश्ते पानी का वितरण किया। सम्मानित के साथ ही समाजसेवी ने बताया कि जिस प्रकार से लगातार प्रदेशो से लौट रहे प्रवासी मजदूर साथी के लिये व्यवस्था और करोना से सुरक्षित रखने का जो प्रयास है वह सम्मानीय है। इस वक्त सभी को सतर्क और संयमित रहने और भीड़ भाड़ से बचने की जरुरत है और सरकार का द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना है तभी हम सभी सुरक्षित रह सकते है। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, चन्दन कुमार, मुन्ना कुमार,अजय कुमार,शैलेश कुमार मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग