प्रवासियों को कराया जा रहा नि:शुल्क भोजन
एकमा (सारण)। स्थानीय नगर पंचायत बाजार के ब्लॉक रोड स्थित तेतरी भवन के समीप प्रवासी राहगीरों को लगातार नि:शुल्क भोजन कराए जाने का सिलसिला जारी है। समाजसेवी व व्यवसायी अजय कुमार ब्याहुत ने बताया कि बीते एक सप्ताह से यहां स्टॉल लगाकर पैदल जा रहे प्रवासियों सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आने वाले प्रवासियों को भी मुफ्त में भोजन कराया जा रहा है। जनहित में आयोजित हो रहे इस भंडारे के संचालन में अजय कुमार ब्याहुत के अलावा श्याम विहारी पंडित, श्यामा प्रसाद ब्याहुत, अशोक प्रसाद हलवाई, मंटू साह, मृत्युंजय प्रसाद, शिक्षक सुनील कुमार, देवता प्रसाद, विनोद प्रसाद, आजाद प्रसाद, संजय कुमार आदि का सराहनीय सहयोग है। इसी क्रम में रसूलपुर थानाध्यक्ष रामसेवक राउत के नेतृत्व में रसूरलपुर में पुलिसकर्मियों के द्वारा प्रवासी राहगीरों को भोजन कराया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग