राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दूसरे दिन भी एसडीओ ने किया एकमा के क्वॉरेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

दूसरे दिन भी एसडीओ ने किया एकमा के क्वॉरेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

एकमा (सारण)। सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा ने लगातार दूसरे दिन भी एकमा प्रखंड व नगर क्षेत्र में स्थित विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। नगर पंचायत के अलावा परसागढ़, देवढिया, रामपुर विंदालाल आदि अन्य विद्यालयों के क्वारेंटाईन सेंटरों में रह रहे प्रवासियों के बीच पहुंचकर उनके लिए विभागीय नियमानुसार दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि सभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर मीनू के अनुसार हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए एक कमेटी भी गठित की जाए। उन्होंने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटरों में रहने वाले प्रवासियों के लिए निश्चित तौर पर मास्क, सैनिटाइजर, दूध व साबुन की व्यवस्था कराई जाए। शौचालय का नियमित सफाई कराया जाए। पेयजल की व्यवस्था निश्चित तौर पर होनी चाहिए। उन्होंने सभी सेंटरों पर मेस इ़ंचार्ज की तैनाती का निर्देश दिया। भवन व परिसर का नियमित सफाई कराने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर सीओ सुशील मिश्र, बीडीओ डॉ कुंदन के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।