जदयू महिला प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष द्वारा लॉक डाउन तक चलाया जा रहा है प्रवासियों के लिए राहत शिविर
छपरा (सारण)। जिले के मांझी विधान सभा के सभी क्वारेंटाइन सेंटरों पर जदयू के महिला प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने निरीक्षण कर प्रवासियों का हाल पता पूछा। उन्होंने बाहर से आए प्रवासियों को कुशलक्षेम में बाद एक एक प्रवासी को हर संभव सरकारी मानदण्ड के अनुरूप मदद पहुंचाने का आश्वाशन दिया। उन्होंने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी में एक तरफ देश दुनिया में तबाही मची हुई है। वही हमारे राज्य के मुखिया नीतीश कुमार इस आपदा की घड़ी में अपने बिहार के सभी जनता जनार्दन के साथ कदम में कदम मिलाकर सहयोग करते कोरोना से लड़ने का आह्वान कर रहे है। वही कोरोना की लड़ाई में अपने राज्य के प्रवसियो को हर सनभव मदद का भरोसा दिया है। कोरोना हारेगा।देश जीतेगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष ने बताई कि विधानसभा स्तर पर लॉक डाउन से ही जरूरतमन्दों के बीच खाद्यान सहित राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वही कार्यालय स्थित कैम्प निरन्तर चल रहा है, जंहा शिविर में प्रवासियों सहित इलाके के जरूरतमन्द लाभान्वित ही रहे है। उन्होंने प्रवासियाें के बीच कोरेंटाइन सेंटरों पर मास्क साबुन सेनिटाजर का वितरण किया। वहीं मौके पर उन्होंने बताया की जिला स्तर जद यू के सभी सिपाही इस आपदा में जिला के प्रवासियों जरूरतमन्दों की मदद में लगे हुए है। जरूरत है सोसल डिस्टेंसिंग बनाकर घरो में सुरक्षित रहे। सरकार के गाइडलाइन का पालन करना करना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग