राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा BSNL कार्यालय में लगी भीषण आग, सेवाएं ठप और भाड़ी नुकसान की संभावना

छपरा BSNL कार्यालय में लगी भीषण आग, सेवाएं ठप और भाड़ी नुकसान की संभावना


छपरा (सारण)। जिला मुख्यालय स्थित चार मंजिला बीएसएनएल मुख्यालय भवन में गुरुवार की रात लगी भीषण आग लग गया। आग की लपेटों को देखकर आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना थाना एवं अग्निशामक को दी। जिसके बाद कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया जा सका। दमकल की लगभग 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू तो पाया गया। लेकिन आगलगी की घटना के कारण बीएसएनएल की सभी सेवाओं पर अगले कुछ दिनों तक ग्रहण लगने की आशंका अधिकारियों ने जताई है। कार्यालय के भीतर तारों का जाल कुछ ऐसा था कि उसने देखते हीं देखते पूरे बिल्डिंग में आग फैला दी। तार जलने की दुर्गंध व काले धुंए ने इलाके के लोगों को भी संकट में डाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर शाम से हीं तार जलने की दुर्गंध इलाके में आ रही थी, पर लोग समझ नहीं पा रहे थे। कुछ देर बाद दुर्गंध के साथ-साथ धुंआ भी उठने लगा और देखते हीं देखते धुंए ने आधे किलोमीटर के इलाकों को फैल गया और फिर अचानक से बीएसएनएल एक्सचेंज भवन की ऊपरी मंजिल से आग की लपटें निकलने लगी। जो देखते ही देखते पूरे बिल्डिंग में फैल गई। स्थानीय लोगों ने ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की लगभग 8 गाड़ियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लाइट न होने तथा धुंए अधिक होने की वजह से अंधेरा और घना हो गया था, जिसकी वजह से भी दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मुश्किल हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बीएसएनएल के जीएम एस.के. सिंह ने बताया कि छपरा स्थित बीएसएनएल कार्यालय से जुड़े सारण, सिवान और गोपालगंज जिला में ब्रॉड बैंड, लैंडलाइन व अन्य सुविधाएं इस अगलगी के कारण ठप हो सकती हैं। विशेष तो आग पर पूरी तरह काबू पाए जाने के बाद सुबह नुकसान को देखने के बाद ही पता चल पाएगा। इस अगलगी की घटना में बड़ी संख्या में कबूतरों के भी जलकर मरने की खबर है, क्योंकि कार्यालय परिसर व भवन के आस-पास में बड़ी संख्या में कबूतर रहते हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारी जांच में जुट गये है।