अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी प्रेमिका घर से भागे बाइक से हुए फरार, रास्ते में हुआ पंचर, पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर घर भेजा
भेल्दी(सारण)। कोरोना लॉकडाउन के इस दौर में भी अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिल रही है। ऐसी ही एक घटना भेल्दी में हुई है। लॉकडाउन में प्रेम परवान चढ़ने पर प्रेमी-प्रेमिका अपना घर छोड़कर फरार हो गये। लेकिन रास्ते में ही बाइक पंचर हो गया। ग्रामीणों को इन पर शक होने पर पुछ-ताछ की। फिर उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। केस दर्ज होने के डर से प्रेमी और प्रेमिका अपने अपने घर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार गड़खा थाना क्षेत्र के टहलटोला गांव के एक छात्र अपने साथी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव साथ मिलकर मसरक में इण्टर की छात्रा को बाइक पर बिठाकर भाग रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर बैठे थे। जिसमें छात्रा बीच में बैठी थी। गड़खा टहल टोला के छात्र और छात्रा के बीच पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रही थी। दोनों प्रेमी-प्रेमिका को भागने में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव का छात्र मदद कर रहा था। भागने के क्रम में रास्ते में बाइक पंचर हो गई। इस दौरान रास्ते में मशरक पुलिस द्वारा बाइक चेकिंग किया जा रहा था। इस क्रम में पुलिस ने तीनों से पुछताछ की। शक होने पर तीनों को हिरासत में लेते हुए भेल्दी थाना पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने मामले का जायजा लेने के बाद परिजनों को बुलाने व प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। केस दर्ज होने के डर से प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को छोड़कर अपने अपने घर चले गए। इसके बाद ही अजब प्रेम की गजब कहानी का पटाक्षेप हो गया। इस घटना के जानकारी मिलने पर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर युवा वर्ग के लोगों में इस प्रेम कहानी की चर्चा कर रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग