जलालपुर के हसुलाही में दो पक्षों के विवाद में मां को बचाने गये बेटे पर चाकूबाजी, 9 घायल
जलालपुर(सारण)। थाना क्षेत्र के हसुलाहीं गांव में दो पक्षों के विवाद में हुए चाकूबाजी में 9 लोग जख्मी हो गए। जिसमें सविता देवी, रंजीत राम, दिलीप राम, मुकेश राम, छठ्ठीलाल राम सहित अन्य शामिल हैं। एक पक्ष के घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल में किया गया। जबकि दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एक पक्ष की सविता देवी ने कोपा थाने में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के संबंध में दिलीप राम उर्फ कुमार प्रभाकर ने बताया कि शाम में मां बाजार जा रही थी। इस दौरान रास्ते में पहले से घात लगाये लोगों ने हमला कर मारपीट करने लगे। जिसकी सूचना मिलने पर मां को बचाने के लिए गये, तो हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू सिर सहित अन्य जगहों पर लगा है। इसको लेकर थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। उधर घटना की सूचना मिलने पर विधान पार्षद के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने घायलों से मिलकर हाल-चाल जाना। वहीं पुलिस प्रशासन से हमलावरों पर कार्रवाई करने की मांग किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग