कोरोना कहर: सारण में 24 घंटे में कोरोना के मिले 5 नए केस, 21 हुई मरीजों की संख्या, 11 एक्टिव केस
छपरा(सारण)। कोरोना संक्रमण यानी कोविड-19 से आम लोगों को बचाव को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया है। इससे आम से खास लोग परेशान है। लॉकडाउन में दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासी लोग अब अपने घर लौट रहे है। जिन्हें प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर बने क्वारेंटिन सेंटरों में रखा जा रहा है। फिर भी कोराेना का कहर अभी तक नहीं रूका है। प्रतिदिन नये-नये मामले सामने आ रहे है। इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है। छपरा में धीरे-धीरे कोरोना विकराल रूप लेते जा रहा है। पूरे सारण से पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के रिकॉर्ड 05नए केस आए, जिसके बाद कोविड-19 यानी कोराना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई है। इनमें से 10 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गये है, जबकि अभी भी 11 एक्टिव केस है।सोनपुर के एएनएम कॉलेज में रह रहे तीन प्रवासी पॉजिटिव पाया गया है, जिसमें नयागांव शोभेपुर का एक, दिघवारा प्रखंड के हराजी के दो युवक शामिल है तथा रिविलगंज के कचनार मठियां एवं सुरैधा गांव के एक-एक मरीज कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 21 हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग