इसुआपुर के कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये पटेढ़ा के युवक की स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा गया सदर अस्पताल, लोगों में दहशत
छपरा(सारण)। कोरोना लॉकडाउन में श्रमिक स्पेशल ट्रेन, ट्रक, पैदल या अन्य संसाधनों से प्रवासी मजदूर अपने घर लौट रहे है। इससे कोरोना पॉजिटिव मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो रहा है। जिले के इसुआपुर के चकहन गांव में दूसरे प्रदेश से आये कोरोना पॉजिटिव मरीज का ट्रेवल एवं टच हिस्ट्री खंगाला गया है। जिसमें नगरा प्रखंड के तुजारपुर पंचायत के भिखमपुर गांव के एक व्यक्ति संपर्क में आने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना के संपर्क में आये व्यक्ति की जांच करने को लेकर सदर अस्पताल भेजा है। स्थानीय लोगों की माने तो पटेढ़ा का युवक इसुआपुर के चकहन में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज का भांजा है, दोनों एक साथ रहते थें और दोनों ही व्यक्ति साथ ही ट्रेन से सफर कर छपरा तक आये थें। इसके बाद दोनों ही व्यक्तियों का छपरा के सदर अस्पताल में स्वास्थ परिक्षण होने के बाद उक्त व्यक्ति अपने-अपने घर जा कर होम क्वॉरेंटाईन हो गये। खबर की जानकारी होते ही के आस- पास के इलाकों में दहशत व्याप्त हो गया है। बहरहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग