राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

गड़खा श्रीपाल बसंत के मुखिया बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष 

गड़खा श्रीपाल बसंत के मुखिया बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष 

गरखा(सारण)। प्रखंड के श्रीपाल बसंत पंचायत के मुखिया शेखर सिंह को भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का सारण जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। वहीं मुखिया ने सहकारिता प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष एवं सारण भाजपा अध्यक्ष रामदयाल शर्मा को साधुवाद दिया। इस मौके पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने कहा की शेखर सिंह को सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी मजबूत होगी एवं क्षेत्र में सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे योजनाएं से लोगों को लाभ लेने में मदद मिलेगी। सहकारिता अध्यक्ष बनने पर गड़खा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, विधानसभा के तीनों मण्डल अध्यक्ष प्रो. हरेंद्र सिंह, श्याम सुंदर प्रसाद एवं हरेश्वर सिंह, संजय सिंह, श्रीनिवास सिंह,सदानंद द्विज, इंदर राय, चेतनरायन राय, अजय मांझी, धनंजय मुखिया, विनोद सिंह, त्रिलोकी शर्मा, प्राचार्य विजय सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।