गरीब, लाचार और असहाय लोगों की सेवा करने में आनंद की अनुभूति होती है: बीरेन्द्र ओझा
बनियापुर(सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना के मदद्देनजर जरूरतमंदों की सहायतार्थ जदयू राज्य परिषद सदस्य सह बनियापुर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार ओझा बिगत दो माह से लगातार सक्रिय है। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में एक भेंटवार्ता के दौरान श्री ओझा ने बताया कि गरीब,लाचार और असहाय लोगों की सेवा करने में जो आनंद की अनुभूति होती है। वैसी शांति और सुकून कही अन्यत्र नही मिलती है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन 01 से लेकर लॉक डाउन 04 तक की अवधि में पूरे विधानसभा का भ्रमण कर असहाय और जरुरतमंदों को राशन ,नगद, मास्क, सेनिटाइजर सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं का वितरण करते हुए कोरोना से बचाव को लेकर लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को पालन करने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। वही वर्तमान में सभी क्वारेंटिन सेंटर का भ्रमण कर प्रवासियों को सरकारी सुविधाओं के अलावे अपने स्तर से भी हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इस दौरान श्री ओझा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस आपदा काल मे राज्य के मुखिया द्वारा प्रवासियों को अपने घर बुलाया जा रहा है, सामाजिक सुरक्षा के तहत आश्रित पेंशनधारियों को तीन महीने का अग्रिम पेंशन दिया गया। राशनकार्डधारियों को उनके खाते में एक हजार रुपये उपलब्ध कराई गई। ये सभी योजनाएं काबिले तारीफ है। जो आमलोगों के प्रति सरकार की सक्रियता को दर्शाती है। मौके पर बीडीसी सदस्य गोविंदा सिंह, पूर्व प्रमुख जब्बार हुसैन, कान्तु ठाकुर सहित आधा दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग