जेष्ठ माह की तपती दोपहरी में गर्मी से आम लोग परेशान, पेय पदार्थो की बढ़ी डिमांड
संजय सिंह।बनियापुर
बनियापुर(सारण)। जेष्ठ का महीने पूरे शबाब पर है। इस बीच तपती दोपहरी, भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों का जिना मुहाल हो गया है। सूर्योदय के साथ दिन में जो गरमाहट शुरू हो रही है। उसका असर देर रात्रि तक भी जारी रहता है। जो परेशानी का सबब बना हुआ है। आलम यह है की लोग पूर्वाहन दस बजे के बाद से ही लोग घर से बाहर निकलने से गुरेज कर रहे है। हालांकि कामकाजी महिलाओ और पुरुषो को मज़बूरी में अपने गंतब्य तक जाना पड़ रहा है। वही लॉक डाउन की वजह से विद्यालय सहित कई अन्य कार्यालय बंद रहने से स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावक अपने को सुरक्षित महशुस कर रहे है।
गर्मी को देखते हुए पेय पदार्थो और रसदार फलो की बढ़ी डीमांड
तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी से निजात पाने के लिये मौसमी फलो मसलन तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि मौसमी फलों की माँग बढ़ गई है। अन्य फलो की तुलना में इन फलो की बिक्री जोरो पर है।जिससे स्थानीय स्तर पर फलो की खेती करने वाले लोगो को अच्छी आमदनी हो रही है। वही इन फलो के सेवन से आमलोगो को गर्मी से थोड़ी संतुष्टी मिल रही है। इधर चने के सत्तू को भी लोग काफी पसंद कर रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग