मुखिया में पंचायत में बिल्चिंग का कराया छिड़काव, जरूरतमंदों को दिया राशन
दरियापुर(सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के पिरारीडीह पंचायत में कोरोना को लेकर स्थानीय मुखिया ने बिल्चिंग छिड़काव से लेकर मास्क व साबुन की वितरण कर सबको घर मे रहने की अपील की। इस मौके पर मुखिया मुन्ना प्रसाद ने बताया कि महिलाओं के बीच खुद मास्क,साबुन का वितरण किया जा रहा है एवं हर कार्य की मॉनरेटरिंग किया जा रहा है कि कही भी कोई कमी न रह जाये। इस वैश्विक महामारी पर तो दायित्व बढ़ ही जाता है इस बात की मद्देनजर हर घर से लेकर दिहाड़ी मजदूर तक हर संभव सुविधा देने की प्रयास की जा रहा है। क्वान्टराईन केन्द्र पर रह रहे लोगों को कोई असुविधा न हो इस कार्य मे सहयोग करने वालो में गुड्डू कुमार,फरियाद अंसारी,पप्पू कु राय,परमात्मा साह, राज विकास सिंह, राज विकास महतो,वार्ड सदस्य रामावती देवी,इरफान अंसारी,मिथलेश मांझी तथा भीम साह आदि है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग