मां दवा लेने जा रहे स्वर्ण व्यवसायी का सड़क दुर्घटना मौत, सदमें में परिजन
दरियापुर (सारण)। साईकिल से अपनी मां का दवा लेने जा रहे स्वर्ण व्यवसायी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकरी के अनुसार ह्दय राेग से पीड़ित अपनी मां का दवा लेने सोनपुर से साईकिल से पटना दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन के ठोकर से मौत हो गया है। मृतक डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी गाँव निवासी कृष्णा साह का पुत्र संतोष साह बताया जा है। सोनपुर में मृतक अपने ननिहाल में रह कर स्वर्ण आभूषण का दुकान सोनपुर के रजिस्ट्री बाजार में चलाता था और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार के शाम में दवा लाने के लिए पटना जा रहा था की अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से मौत हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग