तरैया में कोरोना पोजेटिव मिलते ही,गाँव को किया गया सील
तरैया(सारण)। चंचलिया पंचायत के बलुआ मर्दन गाँव में मुम्बई से आये एक युवक का सैम्पल जाँच रिपोर्ट कोरोना पोजेटिव आया है। वह युवक ट्रक से 15 मई को मुम्बई से तरैया आया था और अपने घर में दो दिन तक रुका था। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो सभी ने उसे क्वारेन्टीन कैम्प मध्य विद्यालय चंचलिया पश्चिम में भेजवाया। जहाँ उक्त युवक को 18 मई को तेज बुखार होने पर चिकित्सकों को सूचना मिलने पर चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार कर युवक का सैम्पल जाँच हेतु सदर अस्पताल छपरा भेजा गया। जहाँ युवक का जाँच सैम्पल पोजेटिव आया है। चिकित्सा पदाधिकारी श्री नाथ प्रसाद ने बताया कि क्वारेन्टीन कैम्प में रह रहे 35 लोग एवं उसके घर के 12 सदस्य व एक ग्रामीण चिकित्सक कोरोना सहित कुल 48 लोग पोजेटिव के सम्पर्क में आए है। जिसका सूचना जिला मुख्यालय को भेज दी गई है।सभी का सैम्पल जाँच के लिये छपरा भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बलुआ मर्दन गाँव को सील का दिया गया है।तथा गाँव मे आने-जाने वालों पर रोक लगा दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग