राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा -सिवान मेन रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने टकड़, चालक घायल

छपरा -सिवान मेन रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने टकड़, चालक घायल

दाउदपुर। छपरा -सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर व कोपा के मध्य पियानो के समीप गुरुवार की मध्य रात्रि दो ट्रकों की आमने -सामने टक्कर हो गई। जिसमें बालू लोडेड एक ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में जाकर पलट गया। जबकि दूसरे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ट्रको में सवार चालक और सह चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते हीं दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगो के सहयोग से चारों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। एक ट्रक चालक की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जाती है। जानकारी के अनुसार एक बालू लोडेड ट्रक डोरीगंज से सिवान जा रहा था।जबकि दूसरा बालू अनलोड कर सिवान से छपरा की ओर लौट रहा था। दोनों ट्रक की गति तेज होने के कारण क्रॉसिंग में चालक अपने नियंत्रण खो बैठे और जबर्दस्त टक्कर हो गई। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों ट्रक डोरीगंज के ही बताये जाते है। घायल चालकों में राजदेव यादव और भीम सिंह शामिल हैं।