एसबीआई कैशियर के तबादला पर दिया गया विदायी
मांझी(सारण)। भारतीय स्टेट बैंक की ताजपुर शाखा परिसर में कैशियर मनोज कुमार के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज सहित बैंक-कर्मियों के द्वारा उन्हें अंग-वस्त्र व गिफ्ट आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस शाखा में कैशियर मनोज कुमार का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। कुशल व्यवहार के कारण सभी ग्राहक व सह-कर्मी उन्हें सदा याद रखेंगे। लोगों ने उनके सुखद भविष्य व तरक्की के लिए मंगल कामना की। मौके पर मनोज सिंह, सतीश सिंह, मनौवर हुसैन, अजीत सिंह, मनोज प्रसाद आदि सहित कई सीएसपी संचालक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग