जमीनी विवाद में मारपीट, तीन जख्मी
दाउदपुर(सारण)। थाना क्षेत्र के बरेजा गांव में गुरुवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट में तीन लोग जख्मी बताये जाते है। जिनका उपचार एकमा के अलग -अलग चिकित्सा केंद्र में चल रहा है। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि गांव स्थित दुकान व जमीन के विवाद में मारपीट की घटना हुई है। कई वर्षों से चले आ रहे विवाद में मामला न्यायलय में लंबित है। बीच मे हुए विवाद पर अंचलाधिकारी भी पहल कर चुके है। समाचार प्रेषण तक उक्त मारपीट के मामले में किसी पक्ष के द्वारा थाना में लिखित सूचना नही दी गई थी। मारपीट में राम इकबाल शर्मा के पुत्र दिनेश शर्मा, रामनाथ शर्मा व विनीता कुमारी घायल बताई जाती है। वहीं कोहड़ा बाजार पर भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद व मारपीट में दो लोग घायल होने की बात बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग