कोरेया मुखिया ने दर्जनों गांवों में मास्क व साबून का किया वितरण, ग्रामीण कर रहें है प्रशंसा

नगरा(सारण)। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से बचाव को लेकर सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन कार्य कर रहे है। इस बीच प्रखंड कोरेया पंचायत के मुखिया ललित प्रसाद यादव उर्फ लाली राय भी लोगों को काेरोना वौश्विक महामारी से आम लोगों के बचाव को लेकर जागरूक कर रहे है। साथ ही पंचायत के दर्जनों गांवों में मास्क एवं साबून का वितरण करा रहे है। इस कार्य को पंचायत के ग्रामीण मुखिया की काफी प्रशंसा कर रहे है। इसकी जानकारी देते हुए मुखिया ने बताया कि कोराेना से बचाव के लिए एक मात्र विकल्प सोशल डिस्टेंशिंग एवं साफ-सफाई है। कभी भी अपनी नाक, मुंह एवं आंख को छुने तथा भोजन करने से पहले साबून से अच्छी तरह से हाथ धो लें। ताकि संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि पंचायत के लोहा छपरा, कोरेया माया टोला, कोरेया लाला टोला, धर्मपुर, हुसैनपुर, ककढ़िया, चंदनपुर, जहानपुर,ककढ़िया मठियां, श्रीनगर आदि गांव में मास्क एवं साबून का वितरण कराया जा रहा है। मुखिया ने कहा कि इस पुनित कार्य में सरपंच उषा देवी एवं उपसरपंच सुशीला देवी भी सहयोग कर रही है। मुखिया द्वारा मास्क एवं साबून का वितरण किये जाने पर शिक्षक नागेन्द्र गिरि, खेमचंद गिरि, विजय गिरि, प्रेमचंद सिंह, शिव नारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह, हरेन्द्र राय, रामलायक राय, रामा राय, मंटू राय, जितेन्द्र सिंह सहित दर्जनों लोगों ने प्रशंसा की है एवं हर्ष व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग