पांच धूर जमीन पर कब्जा के नियत से विवाद में जमकर मारपीट में आठ घायल
मशरक(सारण)। पीएचसी में शनिवार की सुबह की शुरुआत अफरा तफरी से हुई। सुबह ही एक साथ मारपीट की घटना में आठ घायलों के पहुंचने से पीएचसी में कर्मचारियों की कमी और इमरजेंसी की सामानों की पहले से ही चल रही कमियों से घायलों के परिजनों के गुस्से से चिकित्सक सहमे नजर आये। मामला है कि बेग छपरा गांव में विवादित पांच धूर जमीन पर एक पक्ष द्वारा ईट गिराने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से सीतानंद सिंह के तीन पुत्र पचास वर्षीय पुत्र राणा प्रताप सिंह,साठ वर्षीय मदन सिंह,पैसठ वर्षीय हरिशंकर सिंह, हरिशंकर सिंह के एकतीस वर्षीय पुत्र निरज कुमार और दूसरे पक्ष से स्व गणेश सिंह के चालीस वर्षीय पुत्र बिनोद कुमार सिंह,स्व दशरथ सिंह के उनचालीस वर्षीय पुत्र मुन्ना सिंह, अनिल सिंह के बाइस वर्षीय पुत्र अनिल सिंह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां राणा प्रताप सिंह की स्थति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही पुलिस थाना को इस मामले में दोनों तरफ से आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग