राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

लॉकडाउन में मुखिया ने किया मूंग की खेती, लोग कर रहे है प्रशंसा

लॉकडाउन में मुखिया ने किया मूंग की खेती, लोग कर रहे है प्रशंसा

बनियापुर(सारण)। कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर विगत दो महीने से देश भर में लॉक डाउन की स्थिति कायम है।इस बीच कोरोना संक्रमण के भय से लोग ज्यादातर समय घर मे ही व्यतीत कर रहे है।बावजूद इसके कुछ लोग घर पर ही रहकर लॉक डाउन अवधि का सदुपयोग करते हुए दूसरो के लिये नजीर पेश कर रहे है। कुछ इसी तरह का कार्य बनियापुर प्रखण्ड के सतुआ पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति सुरेश साह ने किया है। जिसकी पंचयतवासियो द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है। इस अवधि में मुखिया द्वारा घर के समीप ही लगभग एक एकड़ में लगे बगीचे में आधुनिक तकनीक से मूंग की खेती की गई। जो अब करीब -करीब तैयार है।फिलवक्त उन्नत फसल और स्वस्थ्य मूंग के पौधों को देख मुखिया के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी दिल बाग-बाग हो गया है। मुखिया पति ने बताया कि गत मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में सख्ती के साथ लॉक डाउन लागू होने से प्रायः सभी काम-धंधों पर ब्रेक लग गया। इस बीच सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुद के श्रम और साधन से समय का सदुपयोग करते हुए उपयुक्त समय देख बगीचे में मूंग की खेती की गई। जिसमें करीब पाँच हजार रुपये की लागत आई। मौसम अनुकूल होने के साथ-साथ समुचित देख रेख से आज फसल लहलहा रही है। जिसमे कम से कम पचास हजार रुपये मुनाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही कृषि विशेषज्ञों की माने तो मूंग की खेती करने से मिट्टी में उर्वरा शक्ति बढ़ती है।साथ ही साथ खेतों को स्वतः रूप से हरित खाद की प्राप्ति होती है। जिस वजह से बगीचे में लगे फलदार पौधों को भी काफी लाभ मिलेगा।