राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

विवाहित महिला को फोन कर अश्लील हरकतें करने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन घायल

विवाहित महिला को फोन कर अश्लील हरकतें करने के विवाद में जमकर मारपीट, तीन घायल

मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लाॅक डाउन में लगातार हो रही मारपीट की घटना से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मशरक थाना पुलिस के लिए परेशानी बढ़ गई है। बीते एक सप्ताह में थाना क्षेत्र के किसी न किसी गांव कहीं जमीनी विवाद तो कहीं आपसी मतभेद तो कहीं फोन कर गाली गलौज करने को लेकर परेशान करने के कारण मशरक थाना में आधा दर्जन से ज्यादा आवेदन आ चुका है और प्रतिदिन मामूली मारपीट की घटनाओं से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की भी परेशानी बढ़ गई है। मामला है कि मशरक थाना क्षेत्र के विषणुपुरा गांव में शादीशुदा बाल बच्चे वाली महिला को गांव के ही युवक द्वारा फोन करके गंदी गंदी बातें बोलने के मामले में महिला के देवर द्वारा पूछताछ करने पर मारपीट हो गई जिसमें देवर समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। मामला है कि विषणुपुरा गांव की कुसुम देवी पति बृजकिशोर राय को गांव के ही प्रदीप राय पिता-सुदामा राय फोन करके अश्लील बातें बोली जाती है जब इसकी शिकायत महिला द्वारा अपने देवर से की गई तों देवर द्वारा पूछताछ के दौरान प्रदीप राय के साथ चार पांच लोगों ने मिलकर मारपीट किया जिसमें देवर घायल हो गए वही दूसरे पक्ष से सुदामा राय ने बताया कि कि वे सभी दरवाजे पर बैठें तो संजय राय समेत तीन लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट की गई जिसमें वे और उनके पुत्र घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। वही दोनो पक्षों के तरफ से मशरक थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच की जा रही है।