प्राईवेट स्कूल में हजारों के मूल्य का समान चोरी, संचालक ने दर्ज कराया एफआईआर
बनियापुर(सारण)। मुख्य बाजार के समीप स्थित डॉनबास्को इंटरनेशनल स्कूल परिसर से अज्ञात चोरों ने पानी का मोटर,साउंड का चोंगा आदि समान चुरा लिया।जिसको लेकर विद्यालय के संचालक व पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर निवासी अब्दुल वहीद अंसारी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकि में संचालक ने बताया है कि विगत कई वर्षो से मेरे द्वारा विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इस बीच डाउन की वजह से विद्यालय बंद है और सभी शिक्षक भी अपने घर चले गए है। संचालक का कहना है कि विद्यालय से कुछ दूरी पर मेरा डेरा है। इस बीच सुबह में टहलने के क्रम में विद्यालय पर पहुँचा तो चोरी गई समान की जानकारी मिली। संचालक द्वारा दर्ज प्राथमिकि में इसके पूर्व भी विद्यालय से बैट्री और इन्वर्टर की चोरी होने की बात बताई गई है। प्राथमिकि दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग