आपसी विवाद को लेकर पड़ोसी ने ही पड़ोसी को मारपीट कर किया जख़्मी
बनियापुर(सारण)।आपसी विवाद को लेकर पड़ोसी ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख़्मी कर दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मठिया का है। पीड़ित पुलिस गिरी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई है। जिसमे पड़ोस के ही प्रेमशंकर पूरी,गजेंद्र गिरी,फुला देवी सहित चार लोगों को नामजद कर बताया है कि उक्त नामजद बगैर बटवारा किये ही सझात के जामुन का पेड़ काट रहे थे। जिसमें हिस्सेदारी लगाने की बात पर उक्त नामजद गाली-गलौज करने लगे तथा मना करने पर लाठी-डंडे और टांगी से प्रहार कर जख्मी कर दिया। बचाव में मेरी पतोहू अंजू देवी आई तो नामजदों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुये गले से मंगलसूत्र नोंच लिया। दर्ज प्राथमिकि पर पुलिस अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग