लॉकडाउन में बिना बरात के हीं रामजानकी मंदिर में शादी
दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के पुरदिलपुर गांव निवासी बैजनाथ सिंह की पुत्री कुमारी प्रियंका की शादी एक इतिहास बन गया। पहले से तय दिन के मुताबिक आज शनिवार को बरात आना था। लेकिन कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस के कारण बरात आना मुश्किल लग रहा था। जिस कारण बिन गाजे बाजे की ही तय समय पर ही शादी करने के लिए दोनों परिवार सहमति बना ली और दहेज मुक्त शादी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए शनिवार को राम जानकी मंदिर में हरिहरपुर कोठी निवासी दूधनाथ सिंह के अंकज कुमार के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई। इस शादी में लड़की वाले के सगा सम्बन्धी मिलाकर दस लोग और वही लड़का वाले के यहाँ से मात्र परिवार के ही लोग सम्मलित हुए। वही इस शादी में वर एवं वधु मास्क लगाकर हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ वरमाला पहनाकर एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाई। इस शादी को सम्पन्न कराने में सहयोग करने वाले में पूर्व चिकत्सा पदाधिकारी डॉ. के. एन. सिंह, सुरेश सिंह, हरिहरपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र सिंह , दीनानाथ सिंह आदि ने वर-वधु का दाम्पत्य जीवन सुखमयी हो अपना आशीष प्रदान किया व इनकी कुशलता के लिए भगवान राम व माता जानकी से कामना की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग