मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग जांच नहीं होने पर भड़के प्रवासी, पुलिस ने कराया शांत
मढ़ौरा(सारण)। रेफरल अस्पताल में प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग जांच नहीं होने के वजह से प्रवासी मजदूर भड़क गए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुचकर सभी प्रवासी मजदूरों को शांत करवाया तथा वहाँ उपस्थित चिकित्सकों से बात की। चिकित्सकों के अनुसार सारण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रेफरल अस्पताल में प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग जांच नहीं कर, प्रखंड मुख्यालय में थर्मल स्क्रीनिंग जांच की व्यवस्था की गई है। फिलहाल पुलिस के पहल पर रेफरल अस्पताल में कुछ प्रवासी मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग जांच किया गया और बचे हुए प्रवासी मजदूरों को थर्मल स्क्रीनिंग जांच हेतु प्रखंड मुख्यालय भेजा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग