जमीन पर जबरन मिट्टी भरने के विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)। आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें पीड़ित ने बगल के ही आधा दर्जन लोगों को नामजद कर बनियापुर थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के चांदपुर का है। दर्ज प्राथमिकि में ललनजी पांडेय ने बताया है कि हमारे बैनामा जमीन में गांव के ही संजय प्रसाद,रणजीत प्रसाद, संजीत प्रसाद, मंगलदेव प्रसाद, रामनारायण प्रसाद, श्रीराम प्रसाद जबरदस्ती मिट्टी भर रहे थे। जिसके विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए फैट-मुक्का से मारपीट करने लगे। मारपीट के क्रम में नामजदों ने पॉकेट से दस हजार रुपये भी निकाल लिये। वही केस मुकदमा करने पर बुरा अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि नामजद काफी उदंड और मनबढु प्रबृत्ति के है।जो कुछ भी कर सकते है। प्राथमिकि दर्ज कर।पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग